पुलिस की त्वरित कार्रवाई..पुलिस पर हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Kairana news; नारद जी के ध्यान से डोला इंद्र का सिंहासन
डीग – डीग कोतवाली थाना क्षेत्र में गोवर्धन पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इकलेरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनहरी पुत्र भगवान सिंह ठाकुर और उसके साथी मानसिंह उर्फ मंशो पुत्र मोहन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। घटना 5 दिसंबर को थाना गोवर्धन के अपहरण मामले में आरोपी अमित ठाकुर को गिरफ्तार करने के प्रयास के दौरान हुई थी। उस समय आरोपी सुनहरी ठाकुर एवं उसके परिवार के अन्य 15-20 लोग गोवर्धन पुलिस पर हमला करने लगे और आरोपी अमित ठाकुर को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस जाप्ते के उप निरीक्षक नितिन त्यागी के साथ मारपीट की गई और उनका पर्स व मोबाइल भी छीन लिया गया। इसके बाद थाना डीग में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार, थानाधिकारी रामनरेश मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपीयों के छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी। सूचना के आधार पर पता चला कि मुख्य आरोपी सुनहरी ठाकुर अपने साथी मंशो के साथ इकलेरा के जंगल की ओर जाने वाले रास्ते में बने एक मकान की छत पर है। पुलिस टीम ने मकान का घेराव कर कार्रवाई की। मौके पर मंशो को तुरंत पकड़ लिया गया, जबकि सुनहरी ठाकुर छत से कूद गया और घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार और सुरक्षा के बाद पुलिस थाना डीग लाया गया और गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपीयों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

