वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र गोड़हिया न. 03 का डीएम ने किया भ्रमण
मृतक बालक स्टार व घायल बच्ची अनुष्का के परिजनों से की भेंट
इसे भी पढ़ें (Read Also): जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया कारागार का निरीक्षण
पीड़ित परिवारों की हर संभव की जायेगी मदद: डीएम
सूरज कुमार तिवारी
संवाददाता बहराइच
बहराइच 05 दिसम्बर दिन शुक्रवार। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोड़हिया नम्बर 03 अन्तर्गत मजरा मल्लाहनपुरवा पहुंचकर विगत 28 नवम्बर की रात्रि वन्य जीव हमले में मृतक बालक स्टार पुत्र रोशन आयु लगभग 05 वर्ष के घर पहुंचकर मृतक के शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि शासन व जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मानव वन्य जीव संघर्ष में प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर डीएम ने मजरा निवासी 05 वर्षीय अनुष्का पुत्री बलिराम से भी भेंट का उसका कुशल क्षेम। उल्लेखनीय है कि अनुष्का प्राताकाल वन्य जीव के हमले में घायल हुई थी। जिसका सीएचसी कैसरगंज पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रातःकाल लगभग 06ः00 बजे मंजरा बबुरी निवासी 05 वर्षीय नैन्शी पुत्री रमेश कुमार तथा गुरूवार की शाम गोडहिया नम्बर-04 निवासी 05 वर्षीय अमित पुत्र रामराज भी वन्यजीव हमले में घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के उपरान्त घर भेज दिया गया है। सभी घायल बच्चे स्वस्थ है।
डीएम ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आबादी के आसपास के क्षेत्रों में गन्ना क्षेत्र का सर्वें कराकर मिल से पर्ची जारी कराकर आबादी के आसपास क्षेत्र के गन्ना को कटवाया जाय। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव को निर्देश दिया कि हिंसक वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए प्रभावी कार्यवाही करें तथा क्षेत्र में पूरी सतर्कता बनाये रखें। टीमों के माध्यम से प्रभावी गश्त की जाय जिससे लोगों को राहत महसूस हो। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव, पुलिस व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

