जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। पार्टी ने कुल 34 सदस्यों की सूची जारी करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। घोषित सूची में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री और 7 मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।
प्रदेश नेतृत्व के अनुसार, नई टीम आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक विस्तार और चुनावी अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस घोषण के साथ संगठन को जिला और मंडल स्तर पर भी और सक्रिय करने की तैयारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): Chhindwara news; भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, शनिचरा बाजार से होगी शुरुआत
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जल्द ही पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें आगामी कार्यक्रम, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा होगी।

