अतुल्य भारत चेतना
सुरेश कुमार चौधरी
टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त सागर संभाग प्रभारी गौरव रनदिवे का टीकमगढ़ जिले में प्रथम आगमन 26 नवंबर (बुधवार) को होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि रनदिवे शाम 6 बजे नवीन भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): हरेला कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
इसे भी पढ़ें: सफल लोगों की 10 सबसे अच्छी आदतें!
स्वागत कार्यक्रम के बाद टीकमगढ़ विधानसभा की SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इसमें नगर परिषद अध्यक्ष, सभी पार्षद, टीकमगढ़ नगर में निवासरत जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें: श्रावस्ती जिले में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर विभूति नाथ (गुप्त काशी)
यह बैठक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।जिला भाजपा ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर संभाग प्रभारी के प्रथम आगमन को यादगार बनाने की अपील की है।

