अतुल्य भारत चेतना
नवदीप सिंह
जयपुर। आई इंडिया (जयपुर) और डब्ल्यू आर आई इंडिया (नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अजमेर रोड स्थित एक निजी होटल में “सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ सार्वजनिक स्थान” परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की लगभग 200 किशोर-किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाने के लिए खुलकर अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम की शुरुआत डब्ल्यू आर आई इंडिया की सीनियर प्रोग्राम एसोसिएट सुश्री हिमांशी कपूर और आई इंडिया की सचिव चारू गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई।
इसे भी पढ़ें (Read Also): उत्तराखण्ड के मझोला के नौसर गांव में घर के आंगन तक पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
इसे भी पढ़ें: सफल लोगों की 10 सबसे अच्छी आदतें!
मुख्य वक्ताओं के विचार
- सीमेट (गोनेर) की एसोसिएट प्रोफेसर रचना शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों का विकास सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उनका रख-रखाव समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को “गुड टच” और “बैड टच” की पहचान के बारे में विस्तार से समझाया।
- मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलोनी माहेश्वरी ने किशोर अवस्था में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला।
- अर्बन वॉइसेस लैब की आसीमा अरोड़ा, एवा फाउंडेशन की कर्णिका, मुस्कान फाउंडेशन की नेहा खुल्लर, समीर नैनावत और नगर निगम की संचार प्रभारी अंजू सूर्यवंशी ने भी अपने विचार रखे।
बच्चों को मिली प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
कार्यक्रम में राज्य आपदा प्रतिसाद बल (SDRF), कालिका पेट्रोलिंग टीम और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीमों ने लाइव डेमो के माध्यम से आपात स्थिति में सुरक्षा और सहायता के तरीके सिखाए। बच्चों ने इन सेशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई व्यावहारिक सवाल भी पूछे।
इसे भी पढ़ें: श्रावस्ती जिले में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर विभूति नाथ (गुप्त काशी)
आई इंडिया की सचिव चारू गोस्वामी ने बताया कि यह परियोजना विशेष रूप से किशोर-किशोरियों की आवाज को मजबूत करने और उन्हें अपने आस-पास के सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने में सक्षम बनाने के लिए चलाई जा रही है। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सामुदायिक हितधारक और मीडिया कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
परियोजना समन्वयक सागर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन आई इंडिया के प्रबंधक भगवान सहाय सिंहल ने किया। इस सेमिनार को बच्चों की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उपस्थित सभी लोगों ने इसे बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

