अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
कैराना। सास से विवाद के चलते एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझ-बूझ व समझदारी का परिचय देते हुए महिला को सकुशल बचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पंकज कुमार व कांस्टेबल रामकुमार ने एक महिला को रोते हुए यमुना नदी की ओर जाते हुए देखा।
इसे भी पढ़ें (Read Also): बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल का ऑफ़ आर्ट द्वारा मॉडलिंग,डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग ऑडिशन का कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें : उनसे पूछो मंदिर क्या है ?
इस पर पुलिसकर्मियों ने महिला को रोककर यमुना नदी की ओर जाने की बाबत पूछताछ की, जिस पर महिला ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाते हुए चौकी में बैठाया तथा परिजनों को मामले की सूचना दी। कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि महिला कैराना कस्बे के मोहल्ला रेतेवाला की रहने वाली है।
इसे भी पढ़ें : …लेकिन विडम्बना पता है क्या है?
महिला का किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया, जिसके बाद महिला आत्महत्या करने के इरादे से यमुना नदी पर पहुंच गई। बाद में महिला को उसके पति व अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विदित रहे कि विगत 03 अक्टूबर को कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी सलमान ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर अपने चार मासूम बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। नदी में कूदे सलमान के तीन बच्चों के शव आज तक बरामद नही हुए है।

