Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Kairana news; उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में शामली में महिला जनसुनवाई एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक

अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की माननीय अध्यक्षा डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बनत, शामली में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद शामली की कोई भी पीड़ित महिला या महिला की ओर से कोई अन्य व्यक्ति उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निराकरण करा सकता है। सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि महिला जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर

प्रदेशव्यापी महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं जनसुनवाई अभियान

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई/निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में आज शामली में यह समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : श्रावस्ती जिले के पौराणिक इतिहास एवं भौगोलिक विस्तार तथा यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में पूरी जानकारी

महिला आयोग का गठन एवं उद्देश्य

प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित शिकायतों के निस्तारण, विकास की प्रक्रिया में सरकार को सलाह देने तथा उनके सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से वर्ष 2002 में महिला आयोग का गठन किया गया था। आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। इसके अलावा, महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। महिलाओं को दिए गए संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों से संबंधित उपचारात्मक उपायों के लिए अनुश्रवण के उपरांत राज्य सरकार को सुझाव एवं संस्तुतियां प्रेषित करना है।

आयोग के प्रमुख कार्यक्षेत्र

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करना, बाल विवाह, दहेज एवं भ्रूण हत्या रोकना, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर रोक लगाना, महिलाओं से संबंधित कानून में आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु शासन को संस्तुतियां करना, महिलाओं से संबंधित योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना, महिला कारागारों, चिकित्सालयों, छात्रावासों, संरक्षण गृहों तथा अन्य संदृश्य गृहों का निरीक्षण करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें : गर्मी में कूलर को बनाएं AC : आसान हैक्स और टिप्स

संपर्क एवं सहायता जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से किसी भी प्रकार की सहायता एवं परामर्श के लिए कार्यालय दिवसों में दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। संपर्क विवरण निम्नानुसार हैं:

संपर्क माध्यमविवरण
कार्यालय दूरभाष0522-2306403
व्हाट्सएप नंबर6306511708
Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text