अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में इन चोरों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): नारी उत्थान समिति का डेंगू मलेरिया बचाओ शिविर संपन्न
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में थाना रूपईडीहा पुलिस टीम ने दो वांछित चोरों को गिरफ्तार किया है। रूपईडीहा थाने पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित प्रकरण में पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त ग्राम सहजरामपुरवा से रामपुरवा जाने वाली सड़क के पास एक बगीचे में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेश उर्फ खजुहा पुत्र बहोरी, निवासी ग्राम सहजरामपुरवा, दा0 सोरहिया, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच (उम्र लगभग 22 वर्ष),
इसे भी पढ़ें: लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
तथा शिवकुमार सोनकर उर्फ लिल्ला पुत्र गोपाल सोनकर, निवासी बक्शीगांव, दा0 माधवपर निदौना, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच (उम्र लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय, सदर बहराइच के समक्ष पेश किया गया।

