अतुल्य भारत चेतना
रईस
बहराइच। आधुनिक व अखंड भारत के रचयिता, आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रूपईडीहा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना रूपईडीहा से “रन फॉर यूनिटी” प्रभात फेरी के साथ हुई। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी रूपईडीहा थाने से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चकिया चौराहे तक गई और पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुई।
इसे भी पढ़ें (Read Also): गुड़गांव में BJP ने लगा दिया ‘चौका’, चारों सीटों पर कब्जा
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
इस कार्यक्रम में श्री राम जानकी इंटर कॉलेज, रूपईडीहा के छात्र-छात्राओं सहित थाना रूपईडीहा की पूरी पुलिस टीम, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, महामंत्री संतोष अग्रवाल, समिति के पदाधिकारी, रूपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन, उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, पत्रकार सोनू कौशल, सहित क्षेत्र के व्यापारी, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
इसी क्रम में नगर पंचायत रूपईडीहा कार्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य के नेतृत्व में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में संजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, गुड्डू मदेशिया, विजय कुमार गुप्ता, मनोज प्रजापति, संतोष वर्मा, अजय कुमार, प्रमोद गुप्ता सहित नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

