Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

Bahraich news; आदर्श समाज सेवा समिति के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

बालिकाओं को बताये आत्मरक्षा के गुर, पत्रकारों को किया सम्मानित

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रुपईडीहा/बहराइच। आदर्श समाज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कस्बा बाबागंज स्थित रामप्यारे इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे समिति पदाधिकारियों को परिचय पत्र वितरण एवं पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि चेयरमेन रुपईडीहा डॉ. उमाशंकर वैश्य व विशिष्ट अतिथि कोतवाल रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने सयुंक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस और शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
सर्वप्रथम समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अथितियों का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. वैश्य ने कहा हर किसी को पूर्ण समर्पण व नि:स्वार्थता के साथ समाजसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा आत्मिक शान्ति प्रदान करती है। डॉ. वैश्य ने कहा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जन जागरूकता व मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम को बल व मजबूती मिलेगा। विशिष्ट अतिथि कोतवाल रूपईडीहा श्री सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि समय-समय ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम से हमारा समाज सुरक्षित होता है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा

क़ानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान होता है साथ ही अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश भी लगता है। महिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय द्वारा गोष्ठी मे मौजूद सैकड़ों छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-पांच अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मिशन, कन्या सुमंगला योजना,1090,112,1098, 1076,181,108 व साइबर अपराध के शिकायत हेतु 1923 सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजदीन वर्मा, समिति संरक्षक डॉ ए एम सिद्दीकी, संगठन मंत्री बद्री सिंह ने भी सम्बोधित किया। गोष्ठी का संचालन संयुक्त रूप से समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष मिश्रा व ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया।

इसे भी पढ़ें : …लेकिन विडम्बना पता है क्या है?

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरक़े सिंह, एलआईयू इस्पेक्टर आशुतोष दूबे, समिति जिला सचिव शेरसिंह कसौधन, प्रधान फ़ौजदार वर्मा, हाजी अनवर, श्याम कुमार सिंह, बनारस गिरि, रूद्रप्रताप मिश्रा, रावेद्रनाथ शर्मा, विनोद गिरि, राजकुमार शर्मा, देवेश पाण्डेय, जुनेद अंसारी, जमील अंसारी, श्याम कुमार मिश्रा, महबूब अंसारी, इरशाद हुसैन, शाहिद हुसैन, राजाराम वर्मा, रामसूरत यादव, रामबरन वर्मा, अरुणेश सिंह, आशुतोष मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text