Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

छिंदवाड़ा की वरिष्ठ समाजसेविका एवं चिकित्सक डॉक्टर मीरा पराड़कर के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना

अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी

छिंदवाड़ा। जिले की वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना (मध्य प्रदेश) की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मीरा पराड़कर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना महिला प्रकोष्ठ जिला छिंदवाड़ा की जिला अध्यक्ष कविता सरस्वार जी के अनुसार उनकी शल्य चिकित्सा के बाद उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार आया है। संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों सहित उनके शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना देवों के देव भगवान महादेव से की है। उनके स्वस्थ होते ही पुनः संगठन की संगठनात्मक गतिविधियां पुनः शुरू करेंगे जिसमें प्रदेश के अन्य जिलों में सदस्यता अभियान शुरू करने के साथ-साथ प्रदेश के जिलों में कार्यकारिणियों का गठन भी शामिल है। जहाँ लगातार संगठन के लोगों की प्रदेश के अन्य जिलों में दूरभाष पर संगठन से संबंधित चर्चा जारी है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ मीरा पराड़कर के स्वस्थ होते ही संगठन एक बार पुनः अपनी दरुत गति से अपने कार्यों में संलग्न होगा।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text