Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

लक्ष्य सेंट्रल स्कूल ने की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता 2024 की मेजबानी

अतुल्य भारत चेतना
समंदर सिह राजपूत

राजगढ़। 7 अगस्त बुधवार 2024: लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, राजगढ़ ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 14, अंडर 17, और अंडर 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संचालक मंडल, प्राचार्य अर्जुन जाट, शिक्षक समन्वयक पीटर प्रसाद, और वरिष्ठ शिक्षक मुकेश काग की उपस्थिति में मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन के साथ हुआ शुभारंभ के बाद जिले के विभिन्न स्कूलों से पधारे क्रीड़ा शिक्षकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक रोहित सोलंकी, दीपक जाट और विशाखा डामोर के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप, विभिन्न विद्यालयों के निम्नलिखित विद्यार्थियों ने संभाग स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की
14 वर्ष आयु वर्ग (बालक)- मुख्य टीम: अनिरुद्ध पाटीदार, चिराग़ मोलवा, शुभम बंजारिया, सक्षम परवार, कनिश परमार- अतिरिक्त खिलाड़ी: आनंद लछेटा, दक्ष गहलोत
14 वर्ष आयु वर्ग (बालिका)- मुख्य टीम: वनिशा परवार, प्रेक्षा चोयल, नीतिशा चौधरी, कल्पना सतपुड़ा, प्रज्ञा वैष्णव- अतिरिक्त खिलाड़ी: यमी देवड़ा, वंशिका चारण
17 वर्ष आयु वर्ग (बालक)- मुख्य टीम: प्रिंस काग, निमिष परवार, केशव व्यास, जयदीप जाट, प्रतीक काग- अतिरिक्त खिलाड़ी: प्रतीक गहलोत, लव जायसवाल
17 वर्ष आयु वर्ग (बालिका)- मुख्य टीम: जिया गनावा, राजेश्वरी जायसवाल, अदिति शर्मा, नेहा सोलंकी, शिवानी शर्मा- अतिरिक्त खिलाड़ी: वैष्णवी चोयल, साची जादम
19 वर्ष आयु वर्ग (बालिका)- निशा चोयल, कोमल चोयल
19 वर्ष आयु वर्ग (बालक)- हरिओम वर्फा उपरोक्त विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि आने वाले 15 दिवस में इंदौर में आयोजित होगी इस अवसर पर विद्यालय ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text