Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

सरहदी नगर पंचायत रूपईडीहा के जरूरतमंदों में वितरित किया गया कम्बल

अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया गया था आयोजन, बीजेपी जिलाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

अतुल्य भारत चेतना
अमित त्रिपाठी

बहराइच। सरहदी नगर पंचायत रूपईडीहा में गरीब तबके के जरूरतमंद लोगों के लिए सिरहन भरे मौसम में अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के चिन्हित 2 सौ से अधिक लोगों को कम्बल और 1 सौ लोगों को शाल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय रहे। समारोह के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्ति, सभासद और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे लोगों का ध्यान नही दिया। वह लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रहे। लेकिन जब 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी उसके बाद आखिरी छोर के लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम शुरू हुआ। अन्त्योदय योजना के तहत गांव में बसे आखिरी व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया था जिसे उन्होने पूरा किया। आज हर गरीब के लाभ के लिए जनधन खाता खुलवाये गये, जिसमें केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से आवंटित किया गया धन सीधे लाभार्थियो तक पहुंच रहा है। गरीब झोपड़ी में न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना लागू की गयी। जिसके अन्तर्गत प्रदेश में करीब एक करोड़ लोगों को लाभ मिला है। कोरोनाकाल में जब गरीब असहाय मजबूर हो गये थे, रोजगारी के साधन बंद हो गये थे ऐसे में कोई व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने निःशुल्क आनाज का वितरण किया।


विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि आनन्द गौड़ ने कहा कि बहराइच जिला रेलवे संसाधन से अछूता था। जिसके लिए सांसद के प्रयास से गोरखपुर-खलीलाबाद, बलरामपुर-श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक रेल लाइन बिछाने जाने का कार्य शुरू हो चुका है। बहराइच जिले के लोगों की मांग बहराइच से जरवल तक रेल लाइन बिछाने की थी। जिसका सर्वे कार्य चल रहा है। वर्ष 2014 से पहले जिले में एक भी मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नही बनाया गया था। वर्तमान में 15 सड़कों का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 13 सड़क मार्ग का कार्य प्रस्तावित है। 15 सौ लोगों को सरकारी नौकरिया मिली है। 12 सौ लोगों को प्राइवेट सेक्टर में बेहतर कार्य का मौका मिला है। सांसद बहराइच ने नानपारा से नेपालगंज रोड रेलमार्ग का आमान परिवर्तन का प्रस्ताव दिया था। जिसका कार्य चल रहा है। नानपारा मैलानी प्रखण्ड पर जल्दि ही आमान परिवर्तन का कार्य शुरू हो जायेगा। बहराइच से आयोध्या, गोरखपुर, बानारस जाने के लिए रेल सेवाए चालू है। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. तौसीफ अहमद ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कोई कार्य नही किया है। इस बात की गवाह अल्पसंख्यक समुदाय के लोग खुद ही है। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यकों के लिए पिटारा खोला गया था। लोग मानते है कि भाजपा अल्पसंख्यकों के लिए कोई कार्य नही कर रही है। लेकिन अगर आप लोग खुद अपने जीवन चर्या में ध्यान दे तो बड़े बदलाव के संकेत मिलेगे। चन्द्रयान 3 के स्थापित होने के बाद विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ। उसकी सफलता में तीन मुस्लिम समुदाय के लोग भी थे। यह भाजपा सरकार व नरेन्द्र मोदी की देन है। केन्द्र व राज्य की सरकार ने मदरसों के अधुनिकीकरण का बीड़ा उठाया और उसको पूरा भी किया। आज मदरसों में उर्दू, अरबी के अलावा हिन्दी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर व गणित की शिक्षा दी जा रही है। प्रधानमंत्री का मकसद धर्म जाति से उपर उठकर हर समुदाय वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विश्व के कीर्तिमान पर देखना चाहते है।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर गांव में कच्चे मकान को पक्का करना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम चल रहे है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने कहा कि भाजपा सरकार हर व्यक्ति को को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का अभियान चला रही है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा नबी अहमद व शाहिद हाशमी तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मो. अरशद के नेतृत्व में किया गया। नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य, मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र, महाराज दिन वर्मा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, लक्ष्मी गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, अरुण सोनकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, शिवराज सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रहलाद वर्मा मंडल महामंत्री, सर्वेश मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, विजय सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, योगेश पांडे,अनुज कौशल व भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित पत्रकार समुदाय से जुड़े हुए लोग उपस्थित रहे। जिन्हें सम्मानित भी किया गया। सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष ने रुपईडीहा अल्पसंख्यक मोर्चा को बधाई दी।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text