अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
कैसरगंज। पांचवें चरण के चुनाव प्रचार समाप्त होने में महज कुछ घंटे शेष बचे हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।

कैसरगंज लोक क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में कर्नलगंज के रामलीला मैदान में यूपी सरकार के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

और कहा कि रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव हारने जा रहे है। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की सरकार गरीबों को मुक्त राशन दे रही है।

कांग्रेस पार्टी अगर गरीबों को राशन देना चाहती तो अपने 60- 70 साल के कार्यकाल में योजना की शुरुआत कर देती, चाहे 2 किलो अनाज से ही शुरुआत करती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में गरीबों को निशुल्क राशन दिया गया आवास योजना का लाभ दिया गया। मंत्री एके शर्मा सरकार की नीतियों का बखान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Subscribe our YouTube channel