अटेवा की टीम ने जिला कचेहरी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह उर्फ रक्षित सिंह
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के संकल्प लेकर अटेवा जिला टीम ने जिला कचेहरी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में मिले नागरिकों से देश हित में मतदान के द्वारा योगदान की अपील की।

भारतीय लोकतंत्र में 94 करोड़ वोटरों में से हर एक मतदाता के वोट का एक समान महत्व है। तभी तो जनता के शासन के लिए हर एक वोट जरुरी होता है।
यह विचार अटेवा मण्डल महामंत्री डॉ. विनोद त्रिपाठी ने जिला कचेहरी में व्यक्त किया।
जिला संयोजक सीपी राव ने कहा कि हर मतदाता की मनोकामना होती है कि उनके क्षेत्र में विकास की गंगा बहे, लेकिन यह तभी हकीकत में दिखाई देगी जब जागरूक वोटर वोट देने अपने पोलिंग बूथ तक जाये।
इस अवसर पर महिला संयोजक पार्वती विश्वकर्मा, सह संयोजक विनय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र विमल, बसंत सरोज , राजेश कुमार नागर , ओंकार नाथ और शुभेन्दु विश्वकर्मा, विमल राव आदि लोग उपस्थित रहे।
subscribe our YouTube channel