Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

पूर्णाहुति महाआरती के साथ श्रीमद भागवत पुराण कथा हुई सम्पन्न

अतुल्य भारत चेतना
वीरेंद्र यादव

सीपत। सीपत के समीपस्थ ग्राम नवागांव में श्री राम खिलावन साहू परिवार के द्वारा आयोजीत श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 9 मई 2024 को पूर्णाहुति महाआरती के साथ संपन्न हुआ कथा व्यास पंडित मिथलेश शर्मा तथा यज्ञ पुरोहित के रूप में पंडित दूधेश्वर महाराज के द्वारा संपन्न हुआ।

साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में संगीतमय कथा के माध्यम से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए कथा व्यास ने कहा कि, जो भागवत कथा का मूलमंत्र सदाचार समर्पण है जो इसे अपना लेता है समाज उसे सम्मानित करता है ऐसे व्यक्ति को भगवन भी प्रेम करते है

भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, ज्ञानयोग, कर्म योग, समाज धर्म, आदि ज्ञान से भरा हुआ है, श्रीमद भागवत पुराण को भगवान का साहित्यिक अवतार माना जाता है श्रीमद भगवत कथा सुनने से आध्यात्मिक विकास, भगवन के प्रति भक्ति गहरी होती है, श्रीमद भागवत कथा स्वयं की प्रकृति और परम वास्तविकत के बारे सिखाती है कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

कथा के प्रथम दिवस कलश यात्रा भागवत महात्म्य, द्वितीय दिवस शुक एवम कपिल चरित्र, तृतीय वामन अवतार प्रह्लाद चरित्र, चौथे दिन राम जन्म श्री कृष्ण जन्म की कथा, पांचवे दिन,बाल लीला गोवर्धन पूजा एवम अन्य लीलाएं, छठवें दिन रूखमणी मंगल, श्री कृष्ण के अन्य विवाह का वर्णन, सातवे दिन सुदामा चरित्र,की कथा एवम चढ़ोत्री गीता पाठ हवन सहस्त्रधारा ,तुलसी वर्षा, कपिला तर्पण आदि, विश्व शांति की कामना के साथ कथा विश्राम हुआ

कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश साहू, मुख्य यजमान विजय साहू श्रीमती अंजू साहू संरक्षक श्री राम खिलावन साहू अहिल्या बाई साहू , रामफल साहू धनसाय साहू, पुसाऊ राम साहू कृष्णा साहू ,रत्ना देवी, रामायण,दुर्गेश्वरि, लता, रामेश्वरी पंचराम, जागेश्वरी खेमचंद, दुर्गा सावित्री, कलीराम कांति बाई, गायत्री, लक्ष्मी नारायण, शिव नारायण, हर्ष, काजल, मुकेश साहू, मुस्कान लीना, आन्या राखी, रचना सोनिया, सीमा सान्या ,प्रिंसी काव्यांस लाव्यांश , भाविक बृजेश सूरज रामेश्वर जलेश्वर द्वारिका प्रसाद मनीष रामकुमार, राम ईश्वर राम शरण, एबीवी न्यूज प्रचार प्रबंधक डॉ वीरेंद्र यादव, सुखिराम रजक सूर्य प्रकाश सत्येंद्र साहू , दुलारी बाई, पूर्व उपसरपंच संतोषी बाई रजक, अमरीका बाई विनोद साहू इंद्राणी बाई, दरस राम, शिला, बृहस्पति, अंबिका, सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

subscribe our YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text