“युवा स्वामी विवेकानंद के के पद चिन्हों पर चले- प्रांत सह प्रचारक विशाल
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Kairana news; अवैध देशी शराब के 22 पव्वे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रक्तदान शिविर में 86 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
डीग – डीग जिले के कस्बा सीकरी में आज शंखनाद फाउंडेशन संस्था सीकरी द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला सीकरी में आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि संत बालक दास , मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर के सह प्रांत प्रचारक विशाल , अतिथि डीग जिला प्रचारक मोहन सिंह, गाड़िया लुहार समाज अध्यक्ष मिंटारिया , शिक्षाविद मटोल सिंह गुर्जर, खंड सीकरी संघचालक संपत सिंह एव कार्यक्रम की अध्यक्षता शंखनाद फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने की, आभार तहसील संयोजक हरिओम सक्सेना, संचालक लक्ष्मण रायपुरिया ने किया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत सह प्रचारक विशाल ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। हमें स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए संघ के इन पांच कार्यों को जीवन में अपनाना होगा, स्व बोध : इसके अनुसार प्रत्येक भारतीय को अपने आप को समझने और अपने कर्तव्यों को जानने के लिए स्वयं को पहचानना है। पर्यावरण संरक्षण : हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे है, जिसमें वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। सामाजिक समरसता : हम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए काम करे, जिसमें दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए समानता और सम्मान की भावना को बढ़े। नागरिक कर्तव्य : प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो इसके लिए काम करे, जिसमें मतदान करना, कानून का पालन करना और समाज के लिए योगदान देना आदि। कुटुम्ब प्रबोधन : परिवारों को मजबूत करने और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हमें काम करना है, जिससे हमारे संयुक्त परिवार, पारिवारिक संवाद और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण बना रहे।
मुख्य अतिथि संत बालक दास ने कहा कि आज के युवाओं को विवेकानंद के चरित्र और व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए शारीरिक, मानसिक और चरित्र से मजबूत बनाना होगा तभी हम विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बन सकते हैं। स्वामी जी ने देश और दुनिया को एक नई दिशा दी और पूरी दुनिया में हिन्दुत्व को पहचान दिलाई। शंखनाद फाउंडेशन संस्था भी उसी दिशा में युवाओ को जोड़ कर काम कर रही हैं। यह अच्छी पहल है।
शंखनाद फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ने संस्था के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि संस्था इस प्रकार के आयोजन हर वर्ष करती है तथा गाड़िया लुहार समाज एवं घुमंतु समाज में सेवा के विभिन्न प्रकल्प और उत्थान के कार्य चल रहे हैं। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घुमंतु बस्तियों में जाकर कार्यकर्ता दस्तावेजीकरण सहित अनेक कार्य कर रहे हैं।
तहसील संयोजक हरिओम सक्सैना ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शिविर में 86 यूनिट रक्तदान हुआ एवं कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मण रायपुरिया ने किया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष कपिल शर्मा, शेर सिंह यादव, जीतराम गुर्जर, राजेंद्र जादौन, चेतन सैनी, रामचरण यादव, राजकिशोर शर्मा,गौरी शंकर शर्मा, जगवीर खटाना, पुष्कर जैलदार, मनीष कोली, नौरतन कोली, लक्ष्मण गुर्जर, मुकेश वर्मा, मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

