Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

आंटा के साथ डाटा होगा फ्री, किसानों के कर्ज होंगे माफ: अखिलेश यादव

By News Desk May 9, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। शहर के गेंदघर मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहराइच लोकसभा के इंडिया गठबंधन व सपा प्रत्याशी रमेश कुमार गौतम के पक्ष में वोट की अपील करने आये सपा मुखिया ने कहा, कि आज महंगाई चरम सीमा पर है, चीजें छोटी हुई हैं, मूल्य दोगुने हुए हैं। उन्होंने आड़े हाथों भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि अग्निवीर जैसी भर्ती सरकार बनते ही समाप्त करदी जाएगी किसानों के सभी कर्जे माफ होंगे। बिजली की अच्छी व्यवस्था होगी, किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। जितनी परीक्षाएं हो रही हैं सबके पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, कि आज बाजारों में बिकने वाला पारले जी बिस्कुट छोटा हो गया है। कीमत बढ़ गयीं हैं।

मोटरसाइकिलों के दाम बढ़े हैं, दवाइयां महंगी हुई हैं, जिसका बोझ देश की अवाम पर पड़ा है। उन्होंने कथित ‘साइड इफेक्ट’ को लेकर हुए खुलासे के बीच कोविशील्ड वैक्सीन को बाजार से वापस लिए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ”अब तो कंपनी वैक्सीन को बाजार से वापस ले रही है। बताइए, जो वैक्सीन लग गई हैं। वह अब वापस कैसे आएंगी। भाजपा ने इन वैक्सीन कंपनियों से भी पैसा वसूला और हमारे गरीबों की जान खतरे में डाल दी।” उन्होंने अपने सम्बोधन में मोदी द्वारा बुधवार को अडाणी-अम्बानी को लेकर की गयी एक टिप्पणी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”चुनाव में आपको सावधान रहकर बहुत समझदारी से फैसला करना होगा। क्योंकि भाजपा के लोग आजकल घबराए हुए हैं। और इतने घबराए हुए हैं, कि वे अपने ही लोगों पर हमला करने लगे हैं।” उन्होंने कहा, कल का भाषण आपने सुना होगा। अभी तक तो हमें, आपको और सबको बुरा-भला कहते थे लेकिन आज अपने-अपनों पर ही हमला कर रहे हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को पद से हटाये जाने की तरफ भी इशारा करते हुए कहा कि एक दल (भाजपा) अपनों पर हमला कर रहा है। तो दूसरा अपनों को ही निकाल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों पार्टियों के बीच साठगांठ है। उन्होंने लोकसभा बहराइच के प्रत्याशी रमेश गौतम, कैसरगंज के प्रत्याशी भगतराम मिश्रा, गोंडा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को वोट देकर जिताने की अपील की। हजारों की संख्या में आये लोगों के जय जय जय जय अखिलेश, अखिलेश यादव जिंदाबाद की ध्वनि से वातवरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, मटेरा विधायक मारिया शाह, पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, सपा नेता अब्दुल मन्नान, जफर उल्ला खां बंटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाबगंज मो. रफी, पूर्व प्रधान संघ ब्लाक नवाबगंज अध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा, डॉ0 अनवारुल खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जे.पी. मिश्रा, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, पूर्व कांग्रेस नानपारा विधानसभा प्रत्याशी डॉ. ए.एम.सिद्दीकी, ड़ा0 आशिक अली सहित लोकसभा क्षेत्रों से आये सपा व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe our YouTube channel


Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text