अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर। बिलासपुर लोकसभा चुनाव 7 मई को संपन्न हुआ। तेज गर्मी के बावजूद लोग मतदान केंद्र सुबह से शाम तक पहुंचते रहे।

अनेक बुजुर्ग और लकवा ग्रस्त लोगों ने भी लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाली। नगर के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सुबह 7.00 बजे से भीड़ के बीच कतारबद्ध होकर मतदान किए।

यहां लगभग 70% मतदान हुआ। इस बार मतदाताओं में मतदान के प्रति विशेष उमंग दिखाई दिया। स्वस्फूर्त मतदाता पैदल एवं विभिन्न साधनों से मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
Subscribe our YouTube channel