Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

आदमखोर मादा तेंदुआ पिंजड़े में हुयी कैद

By News Desk May 7, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

बहराइच। कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में तेंदुए का हमला बीते सप्ताह से अचानक बढ़ गया है। इधर एक सप्ताह से धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव से आठ साल की बालिका को तेंदुआ उठा ले गया। दूसरे दिन उसका क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था। वहीं इसी ग्राम में रहने वाले सुखराम की सात साल की बेटी श्रद्धा पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तेंदुए के लगातार बढ़ते हमले को लेकर उसे पकड़ने के लिए डब्ल्यूटीआई और वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 15 थर्मो सेंसर कैमरे से तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। सोमवार की देर रात पिंजरे में एक मादा तेंदुए कैद हो गई। पिंजरे में तेंदुए को देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी मोबिन आरिफ मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेंज कार्यालय ले जाया गया है। डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही होगी। डीएफओ ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल या चिड़िया घर भेजा दिया जाएगा।

Subscribe our YouTube channel


Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text