अतुल्य भारत चेतना
सुधांशु तिवारी
सुलतानपुर। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रही है और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में लोग शामिल होकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं जो कि ऐतिहासिक है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. गुंडाल विजय कुमार मुख्य सलाहकार की सहमति से संतोष कुमार पाण्डेय (सुल्तानपुर) को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।

पत्रकार संतोष कुमार पाण्डेय हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित हैं। संतोष कुमार पाण्डेय को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोनीत किए जाने पर डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ. लाल सिंह किरार, अजय पाण्डेय, के. एल. सोनी विनोदी, श्रीमती स्वाति शर्मा, राजकुमारी रैकवार राज, संतोष कुमार पाठक, बिनोद कुमार पाण्डेय, गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी, अखिलेश चन्द्र चमोला, डॉ सुनील कुमार, राम अवतार स्वामी आदि ने बधाई दी है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु तिवारी, रवींद्र दूबे, शीतला प्रसाद पाण्डेय जी बजरंग दूबे जितेंद्र सक्सेना सहित जिले के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने पाण्डेय जी को बधाई दी।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि 14 सितम्बर 2024 को संस्था का राष्ट्रीय सम्मेलन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।
subscribe aur YouTube channel