Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने किया नामांकन, विशाल सभा में किया बदलाव का आवाहन लोकतंत्र, संविधान की रक्षा के लिये करें मतदान- राम प्रसाद चौधरी

By News Desk May 2, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अंशु श्रीवास्तव

बस्ती। गुरूवार को समाजवादी पार्टी, इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया।

नामांकन के बाद हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ गनेशपुर कस्बे में एक विशाल सभा को सपा और इण्डिया गठबंधन के अनेक नेताओं ने सम्बोधित करते हुये बस्ती से राम प्रसाद चौधरी की जीत सुनिश्चित करने का आवाहन किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग गर्मी के बावजूद जमे रहे।

प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने सभा में उपस्थित लोगों से भावुक अपील करते हुये कहा कि यह चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। संविधान और लोकतंत्र बचाने, गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों, बेरोजगार युवाओं सहित सभी वर्गो को समान अवसर देने के लिये इण्डिया गठबंधन की जीत जरूरी है।

कहा कि इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर गारण्टी के साथ मतदाताओं के साथ किये गये वायदे पूरे किये जायेंगे। कहा कि एक ओर तो सत्ता का अहंकार है तो दूसरी ओर जनता की उम्मीदें हैं। अहंकार को तोड़ना होगा जिससे आये दिन हिन्दु-मुसलमान के नाम पर नफरत फैलाने वालों के मंसूबे पूरे न होने पाये।


विशाल सभा को सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सर्व समाज सपा के साथ है। विधायक राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, त्रयम्बक पाठक, प्रवीण पाठक, चन्द्रभूषण मिश्र, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, जयराम पाण्डेय, सुबोध यादव, संतकबीरनगर से सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद, कौशलेन्द्र सिंह, धीरसेन निषाद, विजय विक्रम आर्य, चन्द्र प्रकाश चौधरी, श्रीपति सिंह, राज मोहन सिंह राजू, गुलाब चन्द्र सोनकर, बृजेश मिश्र, गीता भारती, इन्द्रावती शुक्ल, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह, रविन्द्र यादव, कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, बसन्त चौधरी, लालजीत पहलवान, माकपा नेता का. के.के. तिवारी, भाकपा के अशर्फीलाल, रामलौट, डा. राम सुभाष वर्मा, आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सुभाष वर्मा, धर्मेन्द्र चौहान के साथ ही इण्डिया गठबंधन के अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया।

कहा कि बस्ती लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में जो मतदाता स्वतः बदलाव के लिये एकत्र हुये हैं इससे स्पष्ट है कि बस्ती में बदलाव की लहर चल रही है। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिये इस पर खुलकर बड़ी संख्या में मतदान करें। नेताओं के निशाने पर भाजपा की जन विरोधी नीतियां और साम्प्रदायिकता रही। संचालन करते हुये जावेद पिण्डारी ने जमीनी मुद्दे उठाये।
सभा में नगर पंचायत नगर के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, बसपा नेता डा. राम प्रकाश सुमन समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता लिया।

विशाल सभा में मुख्य रूप से सुरेन्द्र सिंह छोटे, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ विपिन त्रिपाठी, रहमान सिद्दीकी, अखिलेश यादव, अजय यादव, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर, रविन्द्र यादव, राम सिंह यादव, अजीत सिंह, आर.डी. गोस्वामी, मो. स्वालेह, राजेन्द्र चौरसिया, राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुर यादव, गुलाम गौस, अरविन्द यादव, राघवेन्द्र सिंह, हरीश गौतम, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जमील अहमद, अजीत सिंह, धनुषधारी गुप्ता, मो. स्वालेह, रफीक खान के साथ ही सपा और इण्डिया गठबंधन के अनेक नेता, कार्यकर्ता और भीषण गर्मी में हजारों की संख्या में नागरिक, महिलायें शामिल रहीं।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text