Breaking
Mon. Jun 2nd, 2025

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार करने दारसागर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By News Desk Apr 29, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप

रतनपुर। कोटा क्षेत्र के बेलगहना मंडल अन्तर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम दारसागर में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तोखन साहू को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाकर दिल्ली पहुंचाने की बात कही। छत्तीसगढ़ी भाषा में उन्होंने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर तबके के लोगों की जिंदगी संवारने का काम किया है। सारा विश्व आज भारत के आगे नतमस्तक है, यह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकुशलता का परिणाम है। छत्तीसगढ़ को आज आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है जो भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी की देन है। आदिवासियों को जो उन्होंने सम्मान दिया है इससे आदिवासियों का गौरव बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में दिये गये मोदी के गारंटी को हमने आज घर घर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हमारा कर्तव्य है और तभी हम विकसित भारत की ओर बढ़ सकते है। इसके लिए बिलासपुर लोकसभा के साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी सीटो में जीत हासिल करनी है। इस चुनावी सभा को प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, प्रत्याशी तोखन साहू, पूर्व सांसद लखन साहू ने भी संबोधित किया इस अवसर पर कोटा विधानसभा के छहों मंडल के कार्यकर्ता एवं मतदाता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Subscribe aur YouTube channel


Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text