अतुल्य भारत चेतना
गर्वित जोशी
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिन्धु महल में स्कूल शिक्षा परिवार आयोजित स्वागत एवम् सम्मान समारोह व परिचर्चा कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, एस.एस.पी. प्रदेश अध्यक्ष अनील शर्मा, सुरेन्द्रपाल टी.टी., सहित हजारों गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालकों ने शिरकत की।

माननीय गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि गैर सरकारी विद्यालयों की राष्ट्र निर्माण में महति भूमिका है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गैर सरकारी विद्यालय के हितों की रक्षा की जायेगी।

इस कार्यक्रम में एस.एस.पी. अक्ष्यक्ष अनील शर्मा ने विद्यालय संचालन में आने वाली समस्यों का विस्तृत रूप से माननीय दोनों मंत्रियों के सामने रखी, जिसका जबाव देते हुए माननीय शिक्षा मंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि संचालन में आने वाली सभी समस्याओं व आरटीई पुनर्भरण सहित अन्य सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान कर दिया जायेगा।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ईन्दा, शहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र विश्नोई, धर्मेन्द्र कच्छवाहा, समेत कई पदाधिकारी, संचालक मौजूद रहे।
Subscribe aur YouTube channel