अतुल्य भारत चेतना
तरुन कुमार
बरेली। साहिब श्री गुरु तेज बहादुर सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बरेली शहर में बैंड बाजों के साथ, भव्य एवं दिव्य तरीके से नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाली गई। इस अवसर पर महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के पदाधिकारियों ने कीर्तन दरबार रथ के आगे चल रहे पंच प्यारों का फ़ूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया तथा यातायात व्यवस्था में बढ़चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर कौमी एकता संगठन के महामन्त्री सर्वेश कुमार मौर्य, इर्शाद मियाँ, पवन कालरा, सैफी उल्ला अंसारी, चन्द्रगुप्त मौर्य, सरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
subscribe aur YouTube channel