अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
झिंझाना/शामली। कैराना लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद द्वारा आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होगा उस गाड़ी में गुंडा होगा। अबकी बार कैराना दो लाख पार का नारा देते हुए लोगों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में अबकी बार 300 पार का नारा दिया था। आपने कैराना सीट से कमल खिलाकर देश को 303 सीट देकर भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताया था।

वहीं उन्होंने 2024 के चुनाव में पश्चिम में आरएलडी के साथ होने पर और अधिक मजबूत बताते हुए कहा कि 2019 से बड़ी जीत 2024 में होनी चाहिए। सभा का संचालन रामजीलाल कश्यप ने किया।
शनिवार दोपहर बाद भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर द्वारा मेरठ करनाल हाईवे स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में पहुंचे। वहां से वह कार द्वारा कस्बा स्थित आरएसएस इंटर कॉलेज के मैदान सभा स्थल पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ बुके तथा माला पहनकर उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल पर तंज करते हुए कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होगा उस गाड़ी में गुंडा होगा।

झिंझाना। 2024 का लोकसभा चुनाव 2019 से महत्वपूर्ण है जिसमें कैराना सहित उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटे जीताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखने के लिए तैयार हो। जिसमे अब हमारे साथी आरएलडी है तो अबकी बार चार सौ पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे कर किसानों को सम्मानित किया है। अबकी बार कैराना दो लाख के पार का नारा देते हुए लोगों से प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट पर मतदान देने की अपील की। सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में पहले अपराधी का खौफ था जबकि भाजपा सरकार में अपराधी खौफ में रहते हैं।उनकी सरकार में दुकानों तथा प्लाट पर कब्जा नहीं होता। सपा सरकार गुंडे माफिया का साथ देती थी। थाना में उल्टे पीड़ित व्यक्तियों पर कार्रवाई होती थी लेकिन भाजपा सरकार में इसके उलट कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा मात्र एक परिवार की पार्टी है।
मोदी सरकार में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अभी तो यह झांकी है मेरे दोस्त पूरी पिक्चर बाकी है। कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक साल में 12 सौ करोड़ का घोटाला किया है जिसमें कांग्रेस के साथ सपा बसपा घोटाले में शामिल है। मोदी जी चाहते हैं न खाऊंगा न खाने दूंगा। यह कमाई किसान मजदूर गरीब जनता की है। सभा का संचालन रामजीलाल कश्यप तथा दामोदर सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर आरएलडी के विधायक प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, आरएलडी जिला अध्यक्ष वाजिद अली, अनिल कुमार, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, प्रमोद सैनी, धर्मेंद्र भारद्वाज, सुरेश कश्यप, अरविंद संगल, रूबी चौधरी, विवेक प्रेमी, सुहेल सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह, विशाल गुप्ता, सचिन जैन, वरुण कुमार, रोहित विश्वकर्मा, डॉ विक्रांत जावला, अजय बंसल, सुनील बंसल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद संगल आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
subscribe aur YouTube channel
