Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

विधायक ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ,जिले में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का हुआ शुभारंभ

शहडोल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में जम्बूरी मैदान से कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरूआत 1100 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर की गई। जिसका लाइव प्रसारण शहडोल जिले में भी देखा एवं सुना गया। जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर कृषि कल्याण वर्ष 2026 की शुरूआत की तथा कृषि रथों को ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने हेतु रवाना किया। 

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह नेे कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए वर्ष 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। जिसकी थीम समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश है। किसान कल्याण वर्ष में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, अनुदान योजनाओं, कृषि बीमा, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, उद्यानिकी फसलें सब्जी, फूल उत्पादन, मशालों के उत्पादन, आदि के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। किसान रथ एक महीने तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगा, भ्रमण के दौरान कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन तथा कृषि वैज्ञानिक किसानों को तकनीकी सलाह देने के साथ ही स्थानीय संभावनाओं के अनुसार खेती के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 

उप संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल ने बताया कि शहडोल जिले में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं संबंद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश से जायद, खरीफ एवं रबी फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व (वर्ष में प्रति सीजन एक माह) प्रत्येक विकासखण्ड में कृषि रथ चलाया जा रहा है। प्रत्येक दिवस ग्राम पंचयातो का भ्रमण तथा 01 माह के अवधि में विकासखंड के समस्त ग्राम पंचायतों में रथ पहुंचाने के निर्देश है। उन्होंने बताया कि जिले के समस्त विकासखंडों में कृषि रथ के संचालन एवं कृषको को तकनीकी जानकारी देने हेतु रूटचार्ट अनुसार तकनीकी दल गठित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कृषि रथ के मुख्य आधार स्तम्भ जैविक खेती एवं प्राकृतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार,मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार,एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन,कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना,विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार,प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,ई-विकास प्रणाली अन्तर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं पराली प्रबंधन है।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, जनपद अध्यक्ष सोहागपुर श्रीमती हीरावती कोल, जनपद सदस्य, कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यानिकी, मत्स्यपालन से जुड़े किसान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Photo

अनिल पाण्डेय

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text