विद्यार्थियों ने एरोबिक्स डांस व जुम्बा में दिखाए अपने जौहर
अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल
मोगा। अग्रवाल वूमेन सैल की ओर से मोगा के लाला लालचंद धर्मशाला में विद्यार्थियों व महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एरोबिक्स डांस एवं जुम्बा डांस एक्टिीविटी का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ अग्रवाल वूमेन सैल की अध्यक्ष भावना बांसल ने रीबन काटकर किया।इस मौके पर भावना बांसल ने अपने संबोधन में कहा कि जुम्बा एक डांस की कला है, जिसमें हमारे शरीर के सारे अंग कसरत करते हैं। ऐसे समय में हमें कसरत व डांस के स्टेप्स सीखने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर हम म्यूजिक के साथ डांस करते हैं तो हम तनाव मुक्त रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस एक्टिीविटी में महिलाओं और बच्चों ने खूब मनोरंजन किया।छोटे बच्चों दिव्यांक, अराध्या, गिरिशा ने अपनी प्रतिभा के बेहतर जौहर पेश किए। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वूमेन सैल की तरफ से यह आयोजन महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन और सेहत की जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है।

अग्रवाल वूमेन सैल की अध्यक्ष भावना बांसल की अगुवाई में यह प्रोग्राम बड़े अच्छे ढंग से सफल हुआा। इस मौके पर विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह, गिफ्ट देकर उनकी हौंसला अफजाई की।

वहीं शिल्पा गोयल गोयल ने महिलाओं और बच्चों को डांस और एरोबिक्स करवाकर समा बांध दिया।इस अवसर पर प्रोजेक्ट इंचार्ज लवीना गर्ग, शिफाली अग्रवाल, अग्रवाल वूमेन सैल की सदस्य नीनू बांसल, लता जैसवाल, सीमा गर्ग, कांता गर्ग, शिल्पा गोयल, लक्की गुप्ता, वीना गुप्ता,प्रवीण गर्ग, स्मद्धि जिंदल, मनु जिंदल, नेहा जिंदल, सना जिंदल, इंदु गुप्ता, नीलम बांसल आदि पदाधिकारियों के अलावा शहर की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
subscribe aur YouTube channel
