कस्वे के नीरज अग्रवाल बने राष्ट्रदूत ,कस्बे में खुशी का माहौल
संवाददाता मनमोहन गुप्ता भरतपुर
इसे भी पढ़ें (Read Also): Chhindwara news; स्वच्छता पखवाड़ा में एफ.डी.डी.आई. का श्रमदानछिंदवाड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाने का लिया संकल्प
डीग – डीग कस्बे के घंटा घर क्षेत्र निवासी नीरज अग्रवाल भारत के मॉरिटानिया देश में अगले राजदूत बन गए है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नीरज अग्रवाल को मॉरिटानिया में अगले राजदूत बनने का क्रेडेंशियल पत्र दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नीरज अग्रवाल भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी हैं। अग्रवाल ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में बांग्लादेश, सऊदी अरब, ओमान, ऑस्ट्रिया, मोरक्को एवं दुबई सहित अनेक देशों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किया है। अग्रवाल ने कोविड-19 महामारी के अत्यंत कठिन समय में दुबई से लगभग 6.5 लाख प्रवासी भारतीयों को सुरक्षित रूप से स्वदेश भेजने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी तथा संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक एवं सामाजिक शाखा में भारत की ओर से निदेशक के रूप में भी सेवाएं दी हैं।
अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 25 अंतरराष्ट्रीय चुनावों में भारत को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था साथ ही वर्ष 2026 में कच्चे हीरे (डायमंड) से संबंधित अंतरराष्ट्रीय निकाय में भारत को अध्यक्षता दिलाने में भी अहम भूमिका रही थी। अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र संघ में मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भारत का सशक्त पक्ष रखा है तथा पासपोर्ट एवं वीज़ा मामलों में भी उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव रहा है, जिससे लाखों भारतीयों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

