ठंड में जरूरतमंदों को तहसीलदार ने वितरित किए कंबल
अतुल्य भारत चेतना संवाददाता – शिव दीक्षित
धौरहरा (लखीमपुर खीरी): कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच जिला प्रशासन के निर्देश पर धौरहरा तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। जरूरतमंद एवं निराश्रित लोगों को ठंड से राहत प्रदान करने के लिए अलाव जलाने के साथ-साथ गर्म कंबलों का वितरण किया जा रहा है।
तहसीलदार आदित्य विशाल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल गांव-गांव पहुंचकर यह कार्य कर रहे हैं। मंगलवार से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला मुख्यालय के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने यह अभियान तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें (Read Also): सीमा क्षेत्र के वन विभागो द्वारा मित्र वन कार्यक्रम के अंतर्गत किया वृहद वृक्षारोपण
तहसीलदार आदित्य विशाल ने स्वयं गरीब, कमजोर, बुजुर्ग, महिलाओं एवं पुरुषों को अपने हाथों से कंबल सौंपे। साथ ही जल रहे अलावों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधीनस्थों को अलाव जलाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति ठंड की चपेट में न आए।
यह पहल सरकारी जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो प्रशासन की सजगता को दर्शाती है। अभियान जारी है और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

