शहडोल शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केन्द्र शहडोल के मार्गदर्शन में 2 दिसम्बर को बालिका छात्रावास सोहागपुर के परिसर में दिव्यांग बच्चों की विकास खंड स्तरीय सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग के अनुसार अलग-अलग समूहों में किया गया। जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल होने का अवसर मिल सके।
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें एकल गायन, समूह गायन, चित्रकला, रंगोली, कुर्सी दौड़, मेंहदी कला, 100 मीटर की दौड़, गोला फेंक, सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र अमरनाथ सिंह ने प्रथम द्वितीय एवं त्रृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर परियोजना समन्वयक श्री अमरनाथ सिंह ने दिव्यांग बच्चों के उत्साह तथा प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को सहानुभूति की जगह आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होनंे कहा कि इस प्रकार के आयोजन इन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उनके सार्वांगीण विकास में सहायक होंगे। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक मिनाक्षी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु शिक्षकों तथा अभिभावकों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर एपीसी विनोद कुमार प्र्रधान, विकास पाण्डेय, जनपद शिक्षा केन्द्र सोहागपुर के समन्वयक महेन्द्र कुमार मिश्रा, मोहित शुक्ला, राजेन्द्र निगम, शैलेन्द्र मिश्रा विवेक सिंह आनन्द मिश्रा, सहित विभिन्न शालाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें (Read Also): त्योहारी सीजन में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांगी सुरक्षा

