जैसलमेर।(सी आर देवपाल जैसलमेर)।। सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस पूरे देश में गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर दक्षिण डाबला ओर 122/35/192/126 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा भी स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम व बड़ा खाना का आयोजन वाहिनी मुख्यालय ओर सीमा चौकियों पर भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महेश कुमार उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर दक्षिण के दीप जलाने के साथ हुई। इसके बाद उप महानिरीक्षक कमांडेंट अधिकारीगणों ने बीएसएफ के गौरवशाली इतिहास सीमाओं की सुरक्षा में बलिदान और देश सेवा की भावना पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि बीएसएफ ने हमेशा अपने कर्तव्यों का निष्ठा, अनुशासन और अदम्य साहस के साथ निर्वहन किया है।शाम के समय सभी अधिकारियों अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में बड़ा खाना आयोजित किया गया जिसमें सभी रैंकों ने एक साथ भोजन कर आपसी सौहार्द एकता और टीम स्पिरिट को मजबूत किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं जिन्होंने उत्सव का माहौल और भी अधिक आनंदमय बना दिया।अंत में उप महानिरीक्षक कमांडेंट अधिकारीगणों ने सभी जवानों व उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी और राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): बालाघाट जिले के समीप छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कोरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को मात्र 38 मिनट में सेक्टर 09 हास्पिटल से रामकृष्ण हास्पिटल रायपुर पहुँचाया गया

