Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

मोगा शहर के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने धूमधाम से मनाया अपने पोते निताई का प्रथम जन्मदिन उत्सव

By News Desk Mar 28, 2024
Spread the love

भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एक दिया नया प्रेरणादायक संदेश

अतुल्य भारत चेतना
कुलभूषण गोयल जी

मोगा/पंजाब।आजकल के समय में जहां लोग अपने जन्मदिन पारिवारिक आयोजन इत्यादि खुशी के अवसर पश्चिमी सभ्यता की देखा देखी मॉडर्न पार्टियां करते हुए मनाते हैं, वहीं पंजाब के मोगा शहर के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने अपने पोते निताई के पहले जन्मदिन के मौके पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को एक नया प्रेरणादायक संदेश दिया है कि कैसे हम बिना शराब तथा कबाब के प्रभु गुणगान करते हुए अपनी खुशियां मना सकते हैं। एक बालक के प्रथम जन्मदिन का ऐसा उत्सव पहले कभी मोगा में शायद ही आयोजित हुआ हो।

अनिल बंसल और सुमन बंसल के पोते निताई के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस समारोह में अमरीका निवासी वृन्दावन से आयीं देवी गौर मणी,उनकी सखियों और संगीत वृन्द के साथियों ने राधा- कृष्ण नाम एवं षोडाक्क्षरी मंत्र हरे रामा हरे कृष्णा का अत्यन्त मधुर रसमय ऐसा संकीर्तन किया कि जैसे वहां उपस्थित समस्त जन मानस भाव रूप में धाम वृन्दावन में हो।

लगभग चार घंन्टे कृष्ण भक्ती भावना की ऐसी भाव वर्षा से बही रस धारा में हर किसी ने झूमते नाचते हुए डुबकी लगाई। मोगा में किसी के निजी कार्यक्रम में सनातन भक्ती की ऐसी मनोहारी छटा ने उपस्थित रहे लोगों को बांसल परिवार की प्रशंसा करने को मजबूर कर दिया। शहर के मैजेस्टिक रिजोर्ट में आयोजित निताई बंसल का जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम उत्तम भोज्य पदार्थों के साथ भक्ती के अनुपम ,अनोखे और आनन्द से भरपूर था।

subscribe aur YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text