अतुल्य भारत चेतना
अखिल सुर्यवंशी
छिंदवाड़ा। कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के विशेष स्नेह एवं विश्वास पर खरे उतरते हुए कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें (Read Also): विधायक चातुरी नंद ने किया झेरिया यादव समाज सामुदायिक भवन का भूमिपजन
इसे भी पढ़ें : Shiv Mandir Lucknow; लखनऊ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर और उनकी महिमा
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
इस नियुक्ति की घोषणा होते ही जिला कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल एवं यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर सुरेश कपाले का जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर
संगठन को सुदृढ़ बनाने का संकल्प
स्वागत समारोह में मौजूद सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुरेश कपाले को बधाई दी और कहा कि उनकी नियुक्ति से कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुरेश कपाले हमेशा से कांग्रेस सेवादल को सक्रिय और संगठित करने में अग्रणी रहे हैं। उनकी कार्यशैली से जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश और ऊर्जा मिलेगी।

