Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By News Desk Sep 26, 2023
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
राजेश रघुवंशी
नटेरन/विदिशा। मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा ने रविवार को अपना जन्मदिन शासकीय महाविद्यालय नटेरन प्रांगण में पौधारोपण कर मनाया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाएं रखने के लिए पौधारोपण करना जरूरी है।

हम सभी को पौधारोपण करे और पर्यावरण संरक्षण करने को अपनी आदत बनाना चाहिए, ताकि हम आने वाली पीढियों को स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होने कहा कि सभी को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए एवं शुभ कार्यों में पौधारोपण करने का संकल्प भी लेना चाहिए। वहीं पर ब्लॉक समन्वयक भीकम सिंह दांगी ने कहा कि पौधा लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधा जब तक पेड़ का रूप नहीं ले लेता, तब तक उसकी देखभाल करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा मानव जीवन का आधार है। पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने शुभ कार्यों पर पौधारोपण अवश्य करें, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस मौके पर आंवला, जामुन, अशोक, बेल, आदि पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर मेंटर्स प्रवीण शर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, अशोक धाकड़, एमएसडब्ल्यू छात्र वीरेंद्र मीना, संदीप, शिवराज रघुवंशी, विमल, विशाल, राज, शिवानी रघुवंशी, पूजा, प्रिया आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

***********

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text