अतुल्य भारत चेतना
राजू मानिकपुरी
बिलासपुर।
बिलासपुर के पुंडू रोड से लगे सागौन के जंगल में पेड़ों की अंधाधुंध अवैध कटाई हो रही थी। पेड़ों की हो रही इस अवैध कटाई को लेकर वन विभाग अभी तक सोया हुआ था, कयास लगाए जा रहे थे कि पेड़ों की अवैध कटाई वन विभाग के कुछ अधिकारियों की शय पर हो रही थी। रातों रात पेड़ों को काटा जा रहा था, लेकिन वन विभाग लकडी तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रह था। आधा दर्जन से अधिक आरा मशीनें वृक्षों को काटने का जरिया बनी रहीं। वन विभाग के अधिकारी कुछ पैसों की लालच में यह सब होते देख रहे थे। धीरे-धीरे सागौन के जंगल मैदान का रूप ले रहे थे। अपने आस पास से हरियाली गायब होते देख स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तथा अतुल्य भारत चेतना ने पेड़ों की अवैध कटाई को समाचार के माध्यम से उजागर किया, जिससे वन विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए, तथा सख्ती से मामले को संज्ञान में लेते हुए पुंड़ू क्षेत्र वन विभाग ने अवैध पेड़ों की कटाई तथा वन विभाग में किए गए अवैध कब्जे को हटवाया।
अतुल्य भारत चेतना की खबर का हुआ बड़ा असर, अवैध पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर लगी नकेल
