अतुल्य भारत चेतना
रईस
रुपईडीहा/ बहराइच। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन पर संस्था द्वारा प्रकाशित की जाने वाली वार्षिक पुस्तिका सेवा पथ को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति रुपईडीहा की टीम द्वारा थाना प्रभारी रूपईडीहा दद्दन सिंह को भेंट कर उनको सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव शेर सिंह कशौधन ने बताया की उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका सेवा पथ को रुपईडीहा की टीम द्वारा रुपईडीहा थाना प्रभारी दद्दन सिंह को अंग वस्त्र देकर बैच लगाकर सेवा पथ पत्रिका देते हुए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रूपईडीहा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर राजेंद्र सिंह उर्फ राजू भईया, संस्था के जिला सचिव शेर सिंह कशौधन,नगर उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन, राजीव अग्रवाल, गज्जू सोनी, रमेश मिश्रा महबूब अहमद, रमेश सिंह संजय गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।