Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

Rupaidiha news; बड़े ही धूमधाम से ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाया गया

By News Desk Apr 8, 2025
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा/ बहराइच। रुपईडीहा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से ईद उल फ़ित्र का त्यौहार मनाया गया। इस्लाम धर्म के मानने वालों का सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फ़ित्र रूपईडीहा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत रुपईडीहा में सुबह से ही बहुत ही चहल-पहल देखने को मिली। रूपईडीहा के ईदगाह पर सुबह से ही दुकानें सज गई थी और सुबह 10 बजे ईद की नमाज ईदगाह पर अदा की गई। रूपईडीहा जमा मस्जिद के इमाम हाफिज कशीद ने बताया कि जैसा की पहले ही लोगों को बता दिया गया था की ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 10 बजे अदा की जाएगी उसी अनुसार ठीक 10 बजे रूपईडीहा ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई।नमाज लिए हुए लोगों ने एक दूसरे के गले लगा कर ईद की बधाइयां दी और मुबारकबाद पेश किया। उसके बाद लोग कब्रिस्तान की तरफ अपने परिवार के लोग जो दुनिया से जा चुके हैं उनके मगफिरत की दुआ के लिए पहुंचे। ज्ञात हो कि रूपईडीहा के अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें रुपईडीहा गांव की मस्जिद में सुबह 6:30 बजे और छोटी मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज पढ़ाई गई। रुपईडीहा के कई गणमान्य व्यक्ति भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देते हुए गले मिलकर ईद की मुबाराबाद पेश किया। रूपईडीहा के पत्रकारों के द्वारा ईदगाह पर एक कैंप लगाकर सिवाइया और पानी लोगों को वितरित किया गया। इसी तरह नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डाक्टर उमाशंकर वैश्य सहित कई और लोगों द्वारा पंडाल लगाकर नमाजियों को शरबत पानी और सेवइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों में इंजीनियर राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू भैया, पत्रकार शेर सिंह कशौधन, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर अश्विनी कुमार वैश्य,bरूपईडीहा पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, समाजसेवी जयकेश जायसवाल, लेखपाल करुणेश त्रिपाठी सहित दर्जनों समाज के लोगो ने ईदगाह पहुंचकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए नमाजियों को ईद की बधाई एवं मुबारकबाद पेश की।थाना प्रभारी दद्दन सिंह मै अपने दल बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र में भ्रमण करते हुए सुरक्षा का एहसास कराते हुए मुस्तैदी से लगे रहे और रूपईडीहा ईदगाह पहुंचकर लोगो से गले मिलकर ईद की मुबाराबाद पेश किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text