अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कश्यप
रतनपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरयूपारीण ब्राह्मण महिला प्रभाग रतनपुर ने हाथी किला गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वरी पांडे शिक्षिका, विशिष्ट अतिथि नेहा पांडे शिक्षिका व अध्यक्षता चंद्रकांता शर्मा ने किया।

सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित नारी शक्तियों के स्वागत के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्वागत भाषण देते हुए महिला प्रभाग की अध्यक्षा नीलू पांडेय ने कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनाएं व हमेशा उसका सम्मान करें ताकि महिलाएं और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर घर, समाज व देश की उन्नति में सहयोग कर सके। अगले चरण में महिला पदाधिकारी के द्वारा ईश्वरी पांडे व नेहा पांडे का साड़ी, श्रीफल एवं सुहाग का सामान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में सदस्यों द्वारा गीत कविता का पाठ किया गया। पुष्पा तिवारी लक्ष्मी पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा महिलाएं घर परिवार के साथ-साथ अपने उत्थान का भी कार्य करें। अतिथियों व पदाधिकारी ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम जोशी व आभार वंदना दुबे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलू पांडेय ,लक्ष्मी पांडेय, रश्मि शर्मा, वंदनी मिश्रा, अंजली मिश्रा,शांता तिवारी, जानकी पांडेय, अन्नपूर्णा शर्मा, राजेश्वरी दुबे, शोभा दुबे, विनीता पांडे, सविता शुक्ला, जयंती मिश्रा ,शुभा तिवारी एवं महिला प्रभाग के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।