अतुल्य भारत चेतना
रईस
रुपईडीहा/बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की घोषणा रविवार की देर शाम कर दी गई। नानपारा विधानसभा क्षेत्र के रुपईडीहा मंडल के अध्यक्ष भी घोषित हो गए हैं। रुपईडीहा मंडल के कार्यकर्ता को मुख्य संगठन में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष महराजदीन वर्मा को अब रुपईडीहा नगर का अध्यक्ष बनाया गया है।