Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

जावरा में निकला बाल पथ संचालन, बड़ी संख्या में बच्चों ने की कदमताल

By News Desk Dec 29, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
मोहम्मद शरीफ कुरैशी

रतलाम,जावरा। नगर में बुधवार को विशाल बाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, भारत माता व सर संघ चालक गुरु गोलवरकर जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संघ के ध्वज को प्रणाम किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ।

इसके बाद शहर में निकले पथ संचलन में घोष की धुन पर कतारबद्ध बाल स्वयं सेवक चल रहे थे। उनकी कदमताल देखते ही बन रही थी। स्थानीय रामबाग मैदान रावण द्वार क्षेत्र से सांय लगभग 4 बजे प्रारंभ संचलन नगर के शुक्रवारिया, फूटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घण्टाघर, कमानी गेट, निमचौक, आजाद चौक, सोमवारिया, गोवर्धन नाथ चौराहा होते हुए पुनः रामबाग मैदान पहुंचा। जहां संचलन का समापन हुआ। नगर में जगह जगह संचलन का नागरिकों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text