चौधरी चरण सिंह के कार्यों से लेना चाहिए प्रेरणाः संदीप चौधरी
चौधरी चरण सिंह किसानों, दलितों, पिछड़ों वर्गो के मसीहाः गिरीश पटेल
अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
बहराइच। किसानों के सच्चे हितैषी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती अपना दल (एस) द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि अपना दल (एस) प्रदेश महासचिव विधि मंच श्री संदीप चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल जी रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे हितैषी चौधरी चरण सिंह की जयंती अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल के स्थित कार्यालय बहराइच पर धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि संदीप चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जिस ऊंचाईयों की ओर चल रहे है वह सब चौधरी चरण सिंह की देन है उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान बहुत सारे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश को अलग पहचान दी। हम लोगों को उनके आचरण को अपनाकर देशहित एवं पिछड़ों, कमजोर दलित वर्गों को जागरूक करना चाहिए। जिलाध्यक्ष पटेल द्वारा बताया गया कि चौधरी चरण सिंह जी हम लोगों के प्रेरणास्रोत है, जिनकी प्रेरणा से आज किसान जागरूकता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने हमेशा देश एवं किसानों के हित में कार्य किया। उन्होंने पिछड़ों, दलितों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को साथ लेकर चले। कार्यक्रम कोे महेन्द्र कुमार वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर, राज बहादुर वर्मा जिला महसचिव, महेश वर्मा जिला सचिव, विजय कुमार कश्यप एडवोकेट, पंकज कुमार एडवोेकेट आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजू, वीरेन्द्र वर्मा, जीतराम, छेदन लाल चैधरी, सुभाष चन्द्र वर्मा, हरीश वर्मा,अश्वनी कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, अरविन्द कुमार वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, दयानंद वर्मा, बाबू राम चैधरी, रामदीन पटेल एडवोकेट एवं अखिलेश कश्यप आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।