Breaking
Sun. Jun 8th, 2025

गरीब असहायों की सेवा करना एक पुनीत कार्य- विजय सिंह उर्फ डब्बू

By News Desk Dec 22, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह

पट्टी। मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। पट्टी तहसील के शिव मंदिर सगरा, सराय छिवलहा गांव के में रविवार को समाज सेवी विजय सिंह उर्फ डब्बू के द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी विजय सिंह के हाथों से करीब पांच सौ गरीब, असहाय, दिव्यांगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कंबल वितरित किया गया। ठंड के शुरुआत में कंबल पाकर गरीब असहाय खुशी से झूम उठे इस दौरान विजय सिंह डब्बू ने बताया कि, यह कंबल वितरण कार्य मैं लगभग 3 वर्षों से कर रहा हूं उन्होंने बताया गरीबों कि सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है गरीब असहयों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, राज बाबू सिंह, हरिकेश सिंह, जानकी कुमार, दीपक सिंह, सौरभ सिंह, अमित सिंह, आकाश सिंह,लाला यादव, शिव श्याम मिश्रा समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text