Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियानग्राम पंचायतों में हुआ शिविर का आयोजन

By News Desk Dec 14, 2024
Spread the love

डोर टू डोर सर्वे कर हितग्राहियों को किया चिन्हित  

अतुल्य भारत चेतना
नीरज गुप्ता

शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की शुरुआत 11 दिसंबर से की गई है। यह अभियान 26 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। आवश्यक सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले में जनकल्याण अभियान के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अभियान की तैयारी करते हुए लगातार समीक्षा की जा रही है। गीता महोत्सव के साथ मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का शुभारंभ हुआ और हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन हुआ। दल द्वारा डोर टू डोर सर्वे करके हितग्राहियों को चिन्हित किया जा रहा है। निगरानी के लिए दल प्रभारी बनाए गए हैं जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर में दलों ने लोगों से संपर्क किया और हितग्राहियों को चिन्हित किया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के दौरान ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन होगा जिसमें आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text