Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

सद् विचार‌‌ से ही राष्ट्र का जागरण संभव है: प्रेमचंद पटेल

By News Desk Dec 14, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। गायत्री प्रज्ञापीठ कुसमुंडा में दिनांक 01से 04 जनवरी 2025 तक शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का रविवार 08 दिसम्बर 2024 को “भूमि पूजन” सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा के मुख्य अतिथि माननीय विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने उद्बोधन में व्यक्त करते कहा कि हमें अपने समाज को अखण्ड बनाए रखने के लिए सदैव अपनी परंपराओं, जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। भारतीय संस्कृति और परंपराएं ही हमारी पहचान है,और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से परिवार को संस्कारवान बनाने की, सुविकसित करने की एक मनोवैज्ञानिक एवं धार्मिक प्रक्रिया को संस्कार कहा जाता है।

जन्मना जायते शुद्र: संस्काराद्विज उच्चते। अर्थात जन्म से सभी शुद्र होते किन्तु संस्कारों द्वारा उन्हें श्रेष्ठ बनाया जाता है। शक्ति सामर्थ्य की वृद्धि करते हुए श्रेष्ठ समाज एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनाने के उद्देश्य से महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। संस्कार महोत्सव के दौरान महायज्ञ में सभी संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार देवांगन ने बताया की देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आईकाॅन डॉ. चिन्मय पण्ड्या का दिनांक 03 जनवरी 2025 को आगमन होगा। कार्यक्रम का संचालन पुनीता दीदी की टोली द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन चण्डी कुमार यादव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विधायक महोदय के साथ आए उनके सहयोगियों के अतिरिक्त जिले के सभी प्रज्ञापीठों के पदाधिकारियों, महिला मण्डल के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text