Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

स्वाभिमान जनकल्याण समिति-स्वाभिमान शक्ति सेना महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनीं डॉ. नेहा सिंह

By News Desk Dec 5, 2024
Spread the love

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर मीरा पराड़कर के नेतृत्व में बैठक का हुआ आयोजन

अतुल्य भारत चेतना
अखिल सूर्यवंशी

छिंदवाड़ा। स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना की जिला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि (मध्य प्रदेश) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर मीरा पराड़कर के नेतृत्व में शहर के वीआईपी रोड स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर मीरा पराड़कर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना (मध्य प्रदेश) की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी में नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ-साथ नए पदाधिकारीयों की भी घोषणा की गई। जिसमें स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना महिला प्रकोष्ठ डॉ नेहा सिंह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं उन से आशा की है कि आप समाज के लिए निरंतर कार्य करेंगे एवं संगठन को 1 नहीं ऊँचाई तक लेकर जायेंगे मुख्य रूप में उपस्थित संगठन प्रमुख सुरजीत सिंह ठाकुर के साथ नियुक्ति पत्र दे कर पद भार दिया गया।

उपस्थित जिला अध्यक्ष कविता सरसवार, कुमारी सोनम अहिरवार जिला सचिव संगठन महिला प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य सुनीता बाघ, अर्चना माहौरे, स्वाति अहिरवार युवा जिला अध्यक्ष राजेश हिंदुजा, डॉक्टर संजय विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम के अंत में सभी को संबोधित करते हुए स्वाभिमान जनकल्याण समिति, स्वाभिमान शक्ति सेना के प्रमुख सुरजीत सिंह ठाकुर ने सभी नवनियुक्त सदस्य और पदाधिकारी का अभिनंदन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text