अतुल्य भारत चेतना
कृति अग्रवाल
बिलासपुर। परम पूज्य स्वामी गोविंद गुरु जी महाराज के द्वारा प्रणीत गीता परिवार के माध्यम से संपूर्ण विश्व में 26 नवंबर से 11 दिसंबर मोक्षदा एकादशी तक गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण की कृपा से इस महोत्सव का आयोजन रेलवे कॉलोनी बंगला यार्ड में पी प्रसाद राव भैया के घर में गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के पश्चात् 12, 15 ,16 और 17 अध्याय का पारायण किया गया । अध्याय 12 का माहात्म्य के बाद आरती व प्रसाद वितरण के बाद ऑनलाइन गीता क्लास के बारे में बताया गया। आए हुए सभी लोगों ने रुचि प्रकट की। रजिस्ट्रेशन भी करवाया। निःशुल्क गीता जी की पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई।



इस कार्यक्रम में अर्चना जोशी, कृति अग्रवाल, के राधिका, के साथ ही अनीता जायसवाल ,शकुंतला जायसवाल, पीहू, सुमन, सोमनाथ गंधर्व , जानकी पटेल, सविता गुप्ता, एन सी बोदरा ,अनीता बोदरा आदि उपस्थित रहे। कान्हा जी की कृपा से 2 दिन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिन्होंने कभी गीता पढ़ी नहीं थी, ऐसा लगा कि जैसे कान्हा सबके हृदय में वास कर स्वयं गीता जी का पाठ कर रहे हैं। ऐसे आयोजन के लिए परम पूज्य स्वामी गुरु गोविंद देवगिरी जी महाराज और गीता परिवार का धन्यवाद। संपूर्ण जानकारी गीता परिवार बिलासपुर उपाध्यक्ष और गीता प्रचारक कृति अग्रवाल ने दी।