समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव ने मनोनयन पत्र देकर दी शुभकामनाएं
अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
लखनऊ। जिले के सरोजनीनगर क्षेत्र अंतर्गत गौरी बिहार निवासी मित्रसेन यादव (दुर्गेश यादव) समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लखनऊ जनपद के जिला सचिव मनोनीत किए गए। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव ने मनोनयन पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बोले सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
मित्रसेन यादव (दुर्गेश यादव) सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी विहार के रहने वाले हैं। इनके समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिले की कार्यकारिणी में जिला सचिव पद पर मनोनीत होने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक जमीनी कार्यकर्ता को जिला सचिव मनोनीत करने से समाजवादी पार्टी को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी मजबूती मिलेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अवश्य फायदा होगा।

पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने का करेंगें काम
वहीं इस दौरान मनोनयन को लेकर मित्रसेन यादव (दुर्गेश यादव) ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूँ। पार्टी ने जो भरोसा हम पर जताया हैं, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करूंगा। मनोनयन की जानकारी मिलने पर गाँव के युवाओं ने गर्मजोशी के साथ खुशी का माहौल रहा। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य परिवार के युवा नेता के कंधे पर जिले का बागडोर देकर लोगों के मनोबल को ऊँचा उठाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की स्वीकृत से मित्रसेन यादव (दुर्गेश यादव) निवासी गौरी विहार, सरोजनी नगर, लखनऊ को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव नामित किया गया है।