Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

“संविधान दिवस पर बरेका में गूंजा संविधान का संदेश, एकता और समानता की ली शपथ”

By News Desk Nov 30, 2024
Spread the love

महाप्रबंधक ने संविधान में वर्णित “अनेकता में एकता,” “न्याय,” “समानता ” और “बंधुत्व” के मूल्यों पर जोर देते हुए इनकी रक्षा और पालन की शपथ दिलाई

अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एन.पी. सिंह ने प्रशासन भवन के स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया और भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया। महाप्रबंधक एन पी सिंह ने संविधान में वर्णित “अनेकता में एकता,” “न्याय,” “समानता,” और “बंधुत्व” के मूल्यों पर जोर देते हुए इनकी रक्षा और पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी, जिससे देश और समाज की प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुब्रत नाथ, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता,प्रधान वित्त सलाहकार नीरज वर्मा, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा एवं उप महाप्रबंधक व मुख्य जन संपर्क अधिकारी अनुज कटियार सहित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्रीकांत यादव एवं सदस्यगण और बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी उपस्थित थी। बरेका प्रशासन भवन स्वागती हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की महानता और उसके आदर्शों को समझाने पर जोर दिया गया, जो प्रत्येक नागरिक को उसके कर्तव्यों की याद दिलाता है। संविधान दिवस का यह कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक आयोजन था, बल्कि यह कर्मचारियों को संविधान के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास भी था।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text