Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

सेमलिया तीर्थ का सड़क मार्ग स्वीकृत

By News Desk Nov 30, 2024
Spread the love

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर राजेंद्र पाण्डेय द्वारा 10 माह में 25 करोड़ की सड़को की स्वीकृति

अतुल्य भारत चेतना
मोहम्मद शरीफ कुरैशी

रतलाम,जावरा। जन-जन की कठिनाइयों को दूर करने के संकल्प को लेकर जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षों से लगातार प्रयास हो रहा है,इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है।मुंडली-सेमलिया-रीछाचांदा सड़क मार्ग को स्वीकृति मिली,सेमलिया तीर्थ के लिए इस सड़क मार्ग की लम्बे समय से माँग चली आ रही थी। बीते 10 माह में निरंतर प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ की सड़क मार्गो की सौगात मिली है। क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। इन प्रयासों में सफलता भी मिलती जा रही है। क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़क मार्गो के प्रस्ताव तैेयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मिलकर प्राथमिकता से चर्चा की, जिसके फलस्वरूप इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावों पर राज्य शासन ने जावरा-कालूखेडा मार्ग से रोग्यादेवी मगरा पर्यटन स्थल पहुँच मार्ग ,सेमलखेडी से पिंगराला पहुँच मार्ग, कुशलगढ़ से आकतवासा पहुँच मार्ग ,सुजापुर-भाटखेडी-तालिदाना मार्ग, मन्याखेडी से गोंदीधर्मसी पहुँच मार्ग के अलावा जावरा चौपाटी से व्हाया हरियाखेडा से जावरा बायपास पहुँच मार्ग ,भाटखेडी से आक्यादेह पहुँच मार्ग एवं ताराखेड़ी से नगरी पहुँच मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली।

सेमलिया तीर्थ पर हुए आयोजन में सड़क मार्ग निर्माण की स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया था। उसके बाद इस मार्ग के लिए निरंतर प्रयास किये ,जिसमे सफलता मिली है।
राज्य शासन ने 2.40 किंमी लम्बे ग्राम मुंडली से सेमलिया से रीछाचांदा सड़क मार्ग की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस मार्ग की लागत 2 करोड़ 8 लाख रु है। इन सड़क मार्गो की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री मा.डॉ मोहन यादव जी एवं लोक निर्माण मंत्री मा.राकेश सिंह जी के प्रति क्षेत्र के जन-जन की और से आभार….बहुत बहुत धन्यवाद….।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text